1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम, बस से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद

जम्मू में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम, बस से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2019 12:28 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 12:28 pm IST

जम्मू में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षा बलों ने जम्मू में एमएलए हॉस्टल के पास एक बस से बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किया है। एक बैग के अंदर से करीब 15 किलो विस्फोटक मिला है।

जम्मू में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम, बस से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद- India TV Hindi
जम्मू में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम, बस से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद

नई दिल्ली: जम्मू में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षा बलों ने जम्मू में एमएलए हॉस्टल के पास एक बस से बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किया है। एक बैग के अंदर से करीब 15 किलो विस्फोटक मिला है। बैग के अंदर कपड़ों में विस्फोटक को छिपाकर रखा गया था। अब सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Related Stories

विस्फोटक के साथ दो लोगों को भी हिरास्त में लिया गया है जोकि बस का ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। विस्फोट सामग्री के साथ नक्शा भी बरामद हुआ है जिसमें बस स्टेंड, एयरपोर्ट और एक सैन्य शिविर के बारे में जानकारी दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि बिलावर से बस में लाई गइ यह विस्फोटक सामग्री जम्मू में आतंकवादियों तक पहुंचाई जानी थी। खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक लग गई। बस जैसे ही जम्मू केसी थियेटर के नजदीक पहुंची सेना ने उसे घेर लिया। तलाशी लेने पर उसमें से 15 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुइ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत