1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में बेटे के फंसे होने की खबर सुनकर पिता की मौत

जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में बेटे के फंसे होने की खबर सुनकर पिता की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2018 11:18 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 11:18 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में बेटे के फंसने की खबर सुनकर पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.....

(Photo,PTI)- India TV Hindi
(Photo,PTI)

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में बेटे के फंसने की खबर सुनकर पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिली सूचनाओं के मुताबिक, जीनत हाल ही में आतंकवादी खेमे में शामिल हुआ था और उसके पिता मुहम्मद इशाक नायकू को उस समय दिल का दौरा पड़ा, जब उन्होंने सुना कि उनका बेटा कुनडलान गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में फंसा हुआ है।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नायकू को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले गांव में छिपे आतंकवादियों की सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी के बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें एक जूनियर कमिशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहिकत 44 राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत