1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K में तापमान में आई भारी गिरावट, शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई

J&K में तापमान में आई भारी गिरावट, शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई

 Edited By: IANS
 Published : Dec 05, 2017 11:32 am IST,  Updated : Dec 05, 2017 11:32 am IST

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे गिरकर शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

jammu kashmir- India TV Hindi
jammu kashmir

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे गिरकर शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू और श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गई। जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, "रात में आसमान साफ रहने के कारण शुक्रवार तक राज्य के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।"

उन्होंने कहा, "राज्य में सबसे ठंडा लेह रहा, जहां तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"जम्मू क्षेत्र में बनिहाल एकमात्र स्थान रहा, जहां तापमान हिमांक बिंदू से नीचे दर्ज किया गया। भदरवाह का तापमान 1 डिग्री, उधमपुर का 3.2 डिग्री, बटोटे का 3.7 डिग्री और कटरा का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

​बता दें कि कुछ दिन पहले प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा तीन डिग्री गिरा और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग का तापमान शून्य से नीचे क्रमश: 1.2 डिग्री तथा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे क्रमश: दो डिग्री तथा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम का तापमान शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा है कि कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत