1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में CRPF गश्ती दल पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, 7 जख्मी

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में CRPF गश्ती दल पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, 7 जख्मी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 07:43 pm IST,  Updated : May 04, 2020 07:43 pm IST

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सीआरपीएफ गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि सात जवानों के जख्मी होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया है। 

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में CRPF गश्ती दल पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, 7 जख्मी- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में CRPF गश्ती दल पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, 7 जख्मी Image Source : TWITTER

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सीआरपीएफ गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि सात जवानों के जख्मी होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने हंदवाड़ा के काजियाबाद के पास सीआरपीएफ गश्ती दल को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए जबकि सात जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक ये सभी जवान सीआरपीएफ 92 बटालियन के हैं। इस हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत