1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के दो ठिकानों का भंडाफोड़, विस्फोटक बरामद

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के दो ठिकानों का भंडाफोड़, विस्फोटक बरामद

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2020 09:52 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 09:52 pm IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''पुलिस ने विश्वसनीय जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों की सहायता से कुलगाम के अखाल वन क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया।'' 

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में बुधवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''पुलिस ने विश्वसनीय जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों की सहायता से कुलगाम के अखाल वन क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया।'' 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने ठिकाने से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री और कुछ दस्तावेज बरामद किये हैं। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में कमाला वनों में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पर वहां तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां से विस्फोटक और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत