1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्‍मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

जम्मू कश्‍मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2019 07:41 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 08:33 am IST

जम्मू कश्मीर में शनिवार सुबह एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के नौगाम इलाके में यह मुठभेड़ हो रही है।

Encounter - India TV Hindi
Encounter  Image Source : PTI

जम्‍मू कश्‍मीर में शनिवार सुबह एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दक्षिणी कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के नौगाम इलाके में यह मुठभेड़ हो रही है। अभी तक सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है। दोनों ओर से जोरदार गोलीबारी जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नौगाम क्षेत्र में सेना की 19 राष्‍ट्रीय रायफल और एसओजी का एक संयुक्‍त दल तलाशी अभियान पर था। यहां सुरक्षाबलों को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की पुख्‍ता जानकारी मिली थी। जैसे ही सुरक्षाबल उस क्षेत्र में पहुंच आतंकियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। ​

इससे पहले कल भी सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलवामा के पंजरन इलाके में घंटों चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को 4 आतंकियों को ढेर कर दिया था। यह मुठभेड़ पुलवामा के पंजरन इलाके में हुई थी। करीब 12 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत