1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी, बीएसएफ अधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी, बीएसएफ अधिकारी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2019 03:02 pm IST,  Updated : May 19, 2019 03:02 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बीएसएफ के एक अधिकारी घायल हो गये।

Ceasefire Violation - India TV Hindi
Ceasefire Violation  Image Source : AP IMAGES

जम्मूकश्मीर । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बीएसएफ के एक अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात कृष्णाघाटी सेक्टर के बलोनी स्थित एक अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार दागे जिसमें सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सत्यपाल सिंह घायल हो गये। 

अधिकारियों ने कहा कि घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की पहरेदारी में तैनात भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान की ओर बिना उकसावे के की गई गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से गोलाबारी कुछ समय चली। 

उन्होंने कहा कि उसके बाद से नियंत्रण रेखा से कहीं से संघर्षविराम के ताजा उल्लंघन की कोई सूचना नहीं आयी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत