1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में Coronavirus से दो और मौतें, मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हुई

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus से दो और मौतें, मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 07:13 pm IST

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड​​-19 के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी।

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus से दो और मौतें, मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हुई- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में Coronavirus से दो और मौतें, मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हुई Image Source : AP

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड​​-19 के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतकों में कुपवाड़ा का 25 वर्षीय एक व्यक्ति और बारामुला की 80 वर्षीय महिला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा निवासी की मौत रविवार को हुयी थी जबकि बारामूला निवासी महिला की मौत सोमवार को हुयी। मंगलवार को आयी रिपोर्ट में दोनों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। इस बीच वरिष्ठ डाक्टर नवीद नजीर शाह के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। वह यहां के एक कोविड अस्पताल का नेतृत्व कर रहे थे।

नवीद नजीर शाह ने एक ट्वीट कर उन शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके ठीक होने की कामना की है। हालांकि उन्होंने कुछ खबरों पर दुख व्यक्त किया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ड्यूटी से बचने के लिए अपनी रिपोर्ट में छेड़छाड़ की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार तक जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 2,601 मामले सामने आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत