1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में हर सरकारी इमारत पर फहराएगा तिरंगा, LG ने जारी किए आदेश

जम्मू-कश्मीर में हर सरकारी इमारत पर फहराएगा तिरंगा, LG ने जारी किए आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2021 11:05 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 11:05 am IST

LG द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अगले 15 दिनों के अंदर सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर जिले के .डिप्टी कमिश्नर और विभागों के हेड, दफ्तरों पर तिरंगा लहराना सुनिश्चित करेंगे।

Jammu Kashmir LG directs administration to hoist national flag on government departments जम्मू-कश्मी- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में हर सरकारी इमारत पर फहराएगा तिरंगा, LG ने जारी किए आदेश (Representational Image) Image Source : ANI (FILE)

श्रीनगर. साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से 370 के खात्मे और राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में परिवर्तित होने के बाद अब कश्मीर घाटी में बदलाव की लहर महसूस होने लगी है। अब जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में तिरंगा फहराने को लेकर आदेश जारी किए हैं। LG द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अगले 15 दिनों के अंदर सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर जिले के .डिप्टी कमिश्नर और विभागों के हेड, दफ्तरों पर तिरंगा लहराना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत