1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 28,000 युवक हुए शामिल

जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 28,000 युवक हुए शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2017 09:27 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 09:31 pm IST

पुलिसकर्मियों पर उग्रवादियों के हमले का परवाह नहीं करते हुए जम्मू-कश्मीर के करीब 28,000 युवकों ने आज राज्य पुलिस में कांस्टेबल पद के वास्ते भर्ती के लिए 61 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा दी।

exam- India TV Hindi
exam

श्रीनगर: पुलिसकर्मियों पर उग्रवादियों के हमले का परवाह नहीं करते हुए जम्मू-कश्मीर के करीब 28,000 युवकों ने आज राज्य पुलिस में कांस्टेबल पद के वास्ते भर्ती के लिए 61 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा दी।

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने परीक्षा के सुचारू संचालान के लिए प्रंबंधों का जायजा लिया और यहां कोठीबाग के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल और बडगाम के गर्वमेंट डिग्री कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केन्द्रों का भी दौरा किया।

उनके साथ भर्ती बोर्ड के सुरिन्दर कुमार गुप्ता आईजीपी मुख्यालय और मध्य कश्मीर के डीआईजी गुलाम हसन भट भी मौजूद थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, पूरे राज्य में 61 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा के लिए आज 27,844 परीक्षार्थी शामिल हुये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत