1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर देखे गए पाक के 2 फाइटर जेट, हाई अलर्ट पर एयर डिफेंस और रडार सिस्टम

LoC पर देखे गए पाक के 2 फाइटर जेट, हाई अलर्ट पर एयर डिफेंस और रडार सिस्टम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 07:24 pm IST

पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर भड़काऊ हरकत की गई है। मंगलवार रात को जम्मू-कश्मीर में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तानी वायु सेना के दो जेट विमानों को देखा गया। इसके बाद भारतीय वायु सेना और रडार सिस्टम हाई अलर्ट पर है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर भड़काऊ हरकत की गई है। मंगलवार रात को जम्मू-कश्मीर में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तानी वायु सेना के दो जेट विमानों को देखा गया। इसके बाद भारतीय वायु सेना और रडार सिस्टम हाई अलर्ट पर है। भारत के एयर डिफेंस रडार ने पाकिस्तानी सेना के 2 फाइटर जेट्स को एलओसी के करीब मंडराते हुए डिटेक्ट किया। पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के 10 किलोमीटर के करीब पाकिस्तानी सेना के विमान आए। बीती रात को लाइन ऑफ कंट्रोल की तरफ से सोनिक विमानों की गुंज सुनाई दे रही थी जिसके बाद से इंडिया एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय वायुसेना ने 26 फ़रवरी की सुबह बदला लिया था। पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के 13 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करके आतंकी कैंप तबाह कर दिए थे। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और सीमा पर अंधाधुंध गोलाबारी कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत