1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के काकापोरा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के काकापोरा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 07:40 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 11:11 am IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। जानकारी के मुताबिक काकापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के काकापोरा में एनकाउंटर, दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के काकापोरा में एनकाउंटर, दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। जानकारी के मुताबिक काकापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर है।बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों से आत्मसर्पण के लिए कहा लेकिन आतंकवादी लगातार फायरिंग करते हुए। सुरक्षाबलों की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकवादी मारे गए। हालांकि तीनों आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत