1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेरा, एक जवान घायल

जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेरा, एक जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2019 10:28 am IST,  Updated : Jan 05, 2019 01:34 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के छिपे होने खबर मिली है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Indian Army - India TV Hindi
Indian Army 

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। सेना के मुताबिक 2 आतंकी एक घर में छिपे हैं। दोनों ओर से भारी फायरिंग जारी है। आ‍तंकियों की फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। जवान को 92 बेस हॉस्‍पिटल रवाना कर दिया गया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के त्राल में अरिपाल क्षेत्र में शनिवार सुबह आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मुस्‍तैदी दिखाते हुए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 

अधिक जानकारी के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत