1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2018 07:47 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 07:47 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Kashmir encounter- India TV Hindi
Kashmir encounter Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, "शिस्तरगम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबाके आतंकवादियों के रूप में हुई है।" पुलिस सूत्रों के मुताबिक, "राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना के बाद शुक्रवार शाम को शिस्तरगम गांव को चारों ओर से घेर लिया।"

सूत्रों के मुताबिक, "आतंकवादियों ने खुद को चारों ओर से घिरता देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह खत्म हो गई।"

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात में अभियान रूक गया था लेकिन सुरक्षा बलों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी कर रखी थी ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी आज सुबह फिर शुरू हुई और दो आतंकवादी मारे गए। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया है जिससे आतंकवादियों के जेईएम संगठन के होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी थे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत