1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू: राजौरी में नाबालिग लड़के का अपहरण, उत्पीड़न के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

जम्मू: राजौरी में नाबालिग लड़के का अपहरण, उत्पीड़न के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2018 11:41 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 11:41 am IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक लड़के का कथित तौर पर अपरहण करने और उसका उत्पीड़न करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को लड़के पर चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।

Jammu- India TV Hindi
Jammu

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक लड़के का कथित तौर पर अपरहण करने और उसका उत्पीड़न करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को लड़के पर चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था। पुलिस ने आज बताया कि सोशल मीडिया पर लड़के को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने और कथित तौर पर उसका उत्पीड़न करने का वीडियो चल रहा था जो राजौरी के एसएसपी युगल मन्हास के संज्ञान में आया। (ममता बनर्जी ने कहा, छात्र और युवा देश का भविष्य )

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़के को बंधक बनाने और उसका उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थानामंडी के एक गांव से पकड़ा गया। उन्हें लड़के के चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।’’

मन्हास ने बताया, ‘‘ कल हमें एक वीडियो प्राप्त हुआ था जिसमें कुछ व्यक्ति एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधते और छत से लटकाते दिख रहे थे। वह उसे प्रताड़ित भी कर रहे थे।’’ इस बीच चुरूंग के रहने वाले जाहिद एच शाह ने नेथानामंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके 11 वर्षीय लड़के का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया है और उन्होंने उसे बंधक बना लिया है। शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि वीडियो में दिख रहा बालक शाह का ही बेटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत