1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K के सांबा सेक्टर में ना'पाक' फायरिंग, जन्मदिन के ही दिन शहीद हुआ जवान

J&K के सांबा सेक्टर में ना'पाक' फायरिंग, जन्मदिन के ही दिन शहीद हुआ जवान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2018 08:39 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 09:05 pm IST

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हए फायरिंग की है जिसमें बीएसएफ का हेड कांस्टेबल शहीद हो गया।

Jawan martyr- India TV Hindi
Jawan martyr

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हए फायरिंग की है जिसमें बीएसएफ का हेड कांस्टेबल शहीद हो गया। हेड कांस्टेबल आर पी हाजरा उस समय शहीद हो गये जब पाकिस्तानी बल ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे की गोलीबारी की।बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जवाबी गोलीबारी की गई है। यह घटना शाम करीब साढे चार बजे की है। बीएसएफ क्षेत्र में भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात है। 

हाजरा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहनेवाले थे और आज जन्मदिन था। 1967 में जन्मे हाजरा पिछले 27 साल से बीएसएफ में अपनी सेवा दे रहे थे। आपको बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर को भी पाकिस्तान ने राजौरी सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन कर फायरिंग की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत