1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू के रत्‍नू चक मिलिट्री स्‍टेशन के निकट संदिग्‍ध ने चलाई गोली, तलाशी अभियान शुरू

जम्‍मू के रत्‍नू चक मिलिट्री स्‍टेशन के निकट संदिग्‍ध ने चलाई गोली, तलाशी अभियान शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2018 10:23 am IST,  Updated : Dec 30, 2018 10:32 am IST

जम्मू के रत्नू चक मिलिट्री स्टेशन के निकट आज सुबह संदिग्ध हरकत दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मिलिट्री स्टेशन के आसपास तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Jammu- India TV Hindi
Jammu

जम्‍मू के बाहरी इलाके में एक शिविर की चौकी पर तैनात सेना के जवानों के साथ दो संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार को तलाश अभियान चलाया। फिलहाल संदिग्‍ध की तलाश जारी है। 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना के एक जवान ने देर रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर रत्नुचक शिविर के समीप दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें ललकारा। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद चौकी पर तैनात सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

सूत्रों ने बताया कि थोड़ी देर चली गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। संदिग्ध आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग गए। सूत्रों ने बताया कि सांबा जिले की सीमा से लगे पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और फरार संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत