1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू रोपवे केबल कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल

जम्मू रोपवे केबल कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 08:32 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 08:33 am IST

निर्माणाधीन जम्मू रोपवे परियोजना के एक केबल कार के बचाव अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रविवार को दो कामगारों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।

jammu Roapways- India TV Hindi
jammu Roapways

निर्माणाधीन जम्मू रोपवे परियोजना के एक केबल कार के बचाव अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रविवार को दो कामगारों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ दिनों बाद ही इसका उद्घाटन करेंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम महामाया मंदिर के निकट कुछ तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई। 

परियोजना का कार्यान्वयन करने वाली एक एजेंसी एक बचाव अभ्यास कर रही थी और असंतुलन के कारण छह कामगारों को लेकर जा रहा एक ट्रॉली नीचे गिर गयी। बिहार निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शेष पांच लोगों में से पश्चिम बंगाल के हरि किशन (45), मंजीत सिंह (32) और लवली एवं उत्तर प्रदेश के रविंदर (30) तथा जम्मू के इंजीनियर बालकीरत सिंह (32) को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में किशन की मौत हो गई। 

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है और मारे गये लोगों के निकट परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने संभागीय प्रशासन को घायलों को निशुल्क चिकित्सा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत