1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य, कल खुलेगी जम्मू यूनिवर्सिटी

जम्मू-कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य, कल खुलेगी जम्मू यूनिवर्सिटी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 09:07 pm IST

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म किये जाने के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। जम्मू से धारा 144 हटाने के बाद अब जम्मू यूनिवर्सिटी कल से खुल जाएगी।

Jammu University will Open Tomorrow- India TV Hindi
Jammu University will Open Tomorrow Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म किये जाने के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। जम्मू से धारा 144 हटाने के बाद अब जम्मू यूनिवर्सिटी कल से खुल जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन हालात सामान्य होने के बाद कल से यूनिवर्सिटी में क्लासेज शुरू करने की घोषणा की है। उधर, जम्मू के डिविजनल कमिश्नल संजीव वर्मा ने कहा कि पूरे जम्मू क्षेत्र में हालात बिल्कुल सामान्य हैं। कुछ जिलों में एहतियातन सावधानियां बरती जा रही हैं और पाबंदी जारी है।

आपको बता दें कि 05 अगस्त को राज्यसभा और 06 अगस्त को लोकसभा में पारित एक प्रस्ताव के तहत केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया गया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के तहत राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो हिस्सों में बांट दिया गया। इसके बाद से एहतियात के तौर पर कई जगह धारा 144 और कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत