1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शंख और घंटियों से ऐसी गूंज पैदा करें जो पूरी दुनिया को सुनाई दे, फिर वीडियो मुझे भेजें: रजत शर्मा

शंख और घंटियों से ऐसी गूंज पैदा करें जो पूरी दुनिया को सुनाई दे, फिर वीडियो मुझे भेजें: रजत शर्मा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 08:59 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "जनता कर्फ्यू" के आव्हान का इंडिया टीवी पूरी तरह से समर्थन करता है।

Editor-In-Chief and Chairman, India TV- India TV Hindi
Editor-In-Chief and Chairman, India TV

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात 8 बजे देश को संबोधित कर 22 तारीख को "जनता कर्फ्यू" का आव्हान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "जनता कर्फ्यू" के आव्हान का इंडिया टीवी पूरी तरह से समर्थन करता है। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने वीडिया ट्वीट करके कहा है कि 22 मार्च की शाम 5 बजे शंख और घंटियां बजाएं और उसका वीडियो उन्हें व्हाट्सएप पर भेजें।

रजत शर्मा ने ट्वीट में लोगों से अपील करते हुए कहा है कि "22 मार्च की शाम जैसे ही 5 बजें, अपने मोबाइल को ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट करें और शंख तथा घंटियों की आवाज़ से अपनी बालकनियों से ऐसी गूंज पैदा करें कि पूरी दुनिया को सुनाई दे। इसका वीडियो मुझे +919350593505 नंबर पर व्हाट्सएप करें या mail@indiatvnews.com पर मेल करें।"

बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने "जनता-कर्फ्यू" का आव्हान करते हुए यह भी कहा था कि कोरोना के खतरों के बीच भी तमाम लोग आवश्यक सेवाओं को संचालित करने में जुटे हैं, उनके प्रति 22 मार्च को शाम पांच बजे, पांच मिनट के लिए घर के सामने या बालकनी में खड़े होकर लोग आभार प्रकट करें। स्थानीय प्रशासन पांच बजे सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत