1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में JDU विधायक के बेटे की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

पटना में JDU विधायक के बेटे की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2018 10:54 am IST,  Updated : Aug 03, 2018 11:22 am IST

बीमा भारती के बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फलहाल मौके पर जीआरपी, रेल के एसपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पटना में JDU विधायक के बेटे की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव- India TV Hindi
पटना में JDU विधायक के बेटे की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

नई दिल्ली: बिहार में रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती के बेटे का शव मिला है। भारती के बेटे का शव पटना के एनएमसीएच के सामने रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि विधायक के बेटे का मर्डर किया गया है। बीमा भारती के बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फलहाल मौके पर जीआरपी, रेल के एसपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बीमा भारती का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक एडीजी रेल आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। रुपौली विधानसभा से जेडीयू विधायक बीमा भारती के बेटे के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रेल एसपी ने बताया कि घटना की हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों तरह से जांच की जा रही है।

गौर हो कि बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। वो कुछ ही महीने पहले जेल से बाहर आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत