1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा, 22 अन्य को मिली समय से पहले रिहाई

जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा, 22 अन्य को मिली समय से पहले रिहाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 04:01 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 04:05 pm IST

दिल्ली के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा उर्फ सिद्धार्थ शर्मा को सोमवार को रिहा कर दिया गया।

Manu Sharma- India TV Hindi
Manu Sharma Image Source : FILE

दिल्ली के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा उर्फ सिद्धार्थ शर्मा को सोमवार को रिहा कर दिया गया। मनु शर्मा दिल्ली की तिहाड़ जेल में पिछले 17 साल से सजा काट रहा था। मनु शर्मा के साथ ही 22 अन्य आरोपियों को कल तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। बता दें कि पिछले महीने सेेंटेंस रिव्यू कमेटी ने मनु शर्मा सहित उम्र कैद के 22 दोषियों की रिहाई की सिफारिश की थी। बता दें कि हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को दिसंबर 2006 में दिल्ली हाई कोर्ट ने 1999 में जेसिका लाल की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

बता दें कि सेंटेंट रिव्यू बोर्ड को उम्र कैद की सजा के मामले में 14 साल की सजा पूरी होने के बाद सजा को रिव्यू करने का अधिकार होता है। कैदियों के नाम रिव्यू बोर्ड को भेजने के पहले दिल्ली पुलिस के अलावा पीड़ित पक्ष और जेल सुप्रीटेंडेंट की राय भी लेनी होती है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक 1000 से अधिक लोगों को पैरोल पर रिहा किया जा चुका है। 37 मामले मेरिट के आधार पर एसआरबी के सामने आए। इनमें से 22 मामले निर्धारित मापदंड के आधार पर रिहाई के योग्य पाए गए।

मशहूर मॉडल जेसिका लाल की 29 अप्रैल 1999 की रात दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में गोली मारकर केवल इसलिए हत्या कर दी गई थी, क्योंकि  उन्होंने शराब परोसने से मना कर दिया था। गोली चलाने वाला व्यक्ति कद्दावर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा मनु शर्मा था। सात साल तक चले इस मुकदमे के बाद फरवरी 2006  में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था। आचरण को देखकर एलजी ने मनु शर्मा को छोड़ने के आदेश दिए थे जिसके बाद मनु शरण को कल रिहा कर दिया गया। साथ ही शर्मा की उम्र कैद में आगे की सजा माफ कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत