1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में यहूदी समुदाय को मिला धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा

गुजरात में यहूदी समुदाय को मिला धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2018 10:47 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 10:47 pm IST

गुजरात में कम संख्या में यहूदी समुदाय के लोग हैं और उनकी संख्या करीब 170 है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

अहमदाबादगुजरात सरकार ने राज्य में यहूदी समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा दिया है। राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छह जुलाई को इस आशय का आदेश जारी किया। सरकारी आदेश में कहा गया है कि सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद गुजरात सरकार ने प्रदेश में रहने वाले यहूदी समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय का दर्जा प्रदान करने का फैसला किया। 

इस फैसले के बाद यहूदी समुदाय के लोगों को राज्य में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के लिए तैयार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यहूदी समुदाय ने अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा था। अहमदाबाद के मैगेन अब्राहम सिनेगोग के सचिव अवीव दिवेकर ने कहा कि गुजरात में कम संख्या में यहूदी समुदाय के लोग हैं और उनकी संख्या करीब 170 है। उनमें से अधिकतर अहमदाबाद में रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत