1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झाबुआ विस्फोट के बाद छाई तबाही, गोदाम मालिक की तलाश जारी

झाबुआ विस्फोट के बाद छाई तबाही, गोदाम मालिक की तलाश जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2015 12:16 pm IST,  Updated : Sep 13, 2015 01:08 pm IST

झाबुआ: झाबुआ धमाके को कई घंटे का वक्त गुजर चुका है और मलबे से सारी लाशें निकाल ली गई है, लेकिन इस शहर को मिला जख्म कभी नहीं भर पाएंगें। विस्फोट के मुख्य आरोपी राजेंद्र

झाबुआ ब्लास्ट:...- India TV Hindi
झाबुआ ब्लास्ट: गुस्साए लोगों ने CM शिवराज को घेरा

झाबुआ: झाबुआ धमाके को कई घंटे का वक्त गुजर चुका है और मलबे से सारी लाशें निकाल ली गई है, लेकिन इस शहर को मिला जख्म कभी नहीं भर पाएंगें। विस्फोट के मुख्य आरोपी राजेंद्र कासवा की गिरफ्तारी और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रास्ता रोका। भोपाल से करीब सवा तीन सौ किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के झाबुआ में सुबह पेटलावाद के न्यू बस स्टैंड के करीब सेठिया होटल में गैस सिलेंडर फटने और उसके बाद होटल के पास में स्थित विस्फोटक के गोदाम में विस्फोट होने से 88 लोग मारे गए थे।। मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, जबकि घायलों को देखने आज सीएम शिवराज सिंह भी पहुंचे लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है इन मौतों का जिम्मेदार कौन है।

तबाहियों के टीलों के नीचे एक पूरा इलाका आबाद हुआ करता था लेकिन अब दहशत से हिली हुई बुनियाद का नाम है झाबुआ और अब टूटी हुई दीवारें रह गई हैं।

झाबुआ विस्फोट में गोदाम मालिक की तलाश जारी

झाबुआ विस्फोट मामले में विस्फोटक सामग्री के गोदाम मालिक की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार यह विस्फोटक गोदाम राजेंद्र कासवा नाम के व्यक्ति का है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलवा ने रविवार को बताया कि विस्फोटक का संग्रह करने वाला राजेंद्र कासवा झाबुआ से फरार है। उसकी तलाश जारी है। उसके परिजनों से पूछताछ की गई है, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

उन्होंने बताया कि हादसे के हालात जानने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को पेटलावाद आ रहे हैं। वह इस विस्फोट की न्यायिक जांच कराने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

टाऊन इंस्पेक्टर को भी संस्पेंड कर दिया गया है और राजेन्द्र कासवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन इस हादसे के पीछे झाबुआ प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आ रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत