1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 24 हुई

Coronavirus: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 24 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 10:08 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:08 pm IST

झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले आने के साथ ही राज्य में वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है।

Coronavirus: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 24 हुई- India TV Hindi
Coronavirus: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 24 हुई Image Source : PTI

रांची: झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले आने के साथ ही राज्य में वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है। आज रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से तीन, बोकारो के गोमिया से एक और गिरिडीह जिले से एक मामला आया है। राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान:रिम्सः के निदेशक डॉक्टर डी के सिंह ने आज पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की।

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के ग्वालाटोली के जिन तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। तीनों को पहले से ही रिम्स में रखा गया था, रिपोट्र पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भेज दिया गया है। बोकारो में भी जिस व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वह भी तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आया था।

पांचवां मामला गिरिडीह से है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है। व्यक्ति संक्रमित कैसे हुआ और कौन-कौन उसके संपर्क में आए हैं उनका पता लगाया जा रहा है। अब झारखंड के रांची में कुल 11, बोकारो में नौ, हजारीबाग में दो, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से बोकारो और रांची में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत