1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने नरसंहार मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया

झारखंड: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने नरसंहार मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 05:25 pm IST

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को राजभवन बुला कर पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए सात युवकों के नरसंहार मामले की जानकारी ली।

Jharkhand Governor Draupadi Murmu - India TV Hindi
Jharkhand Governor Draupadi Murmu today directed DGP KN Choubey to take action against the accused in Chaibasa incident. Image Source : ANI

रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को राजभवन बुला कर पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए सात युवकों के नरसंहार मामले की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आज शाम आयोजित जलपान कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाल में हुए सात आदिवासी युवकों के नरसंहार के मद्देनजर यह कार्यक्रम रद्द किया।

उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे को तलब कर जिले के गुदरी प्रखंड के बुरुगुलिकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा किये गये नरसंहार की घटना एवं लापता हुए युवकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। राज्यपाल ने चौबे को पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बनाये रखते हुए समुचित शांति बहाल रखने का भी निर्देश दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत