1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: घर के सामने गाय का कटा शव मिला तो भीड़ ने की बुजुर्ग की पिटाई, घर में लगा दी आग

झारखंड: घर के सामने गाय का कटा शव मिला तो भीड़ ने की बुजुर्ग की पिटाई, घर में लगा दी आग

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2017 04:29 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 12:01 am IST

झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार की शाम भीड़ ने एक व्यक्ति को उस समय घायल कर दिया और जब उसके घर के पास से एक गाय का कटा हुआ शरीर बरामद हुआ। इतना ही नहीं भीड़ ने उसके घर में आग भी लगा दी। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले

jharkhand- India TV Hindi
jharkhand

गिरिडीह (झाारखंड): झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार की शाम भीड़ ने एक व्यक्ति को उस समय घायल कर दिया और जब उसके घर के पास से एक गाय का कटा हुआ शरीर बरामद हुआ। इतना ही नहीं भीड़ ने उसके घर में आग भी लगा दी। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वेरियर ने बताया कि कल शाम को जिले के देवरी थाना क्षेत्र में बैरिया में मोहम्मद उस्मान अंसारी के घर के पास कथित तौर पर गाय का कटा शरीर देखा गया जिसके बाद फैली अफवाह पर वहां गांव और आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी और उन्होंने उस्मान पर हमला बोल दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और उसने उस्मान को भीड़ के गुस्से से बचाया।

उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी जिससे वहां भगदड़ में कुछ और लोग घायल हो गये। उस्मान एवं अन्य घायलों को पड़ोसी जिले धनबाद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस मुख्यालय के महानिरीक्षक आशीष बत्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने हिरासत में लिये गये लोगों की संख्या बतायी, लेकिन घायलों की संख्या बताने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की जांच के बाद ही इस सिलसिले में और विवरण बताया जा सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत