1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

झारखंड में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2019 08:00 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 10:16 pm IST

Jharkhand Naxal attack झारखंड के सरायकेला इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार झारखंड पुलिस के 5 जवान शहीद हो गए।

Jharkhand Naxal Attack- India TV Hindi
Jharkhand Naxal Attack (घटनास्थल की तस्वीर)

Jharkhand Naxal attack झारखंड के सरायकेला इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार झारखंड पुलिस के 5 जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक सीमावती क्षेत्र तिरूडीह थाना के कुकडू साप्ताहिक हाट में पेट्रोलिंग के दौरान यह हमला हुआ। बताया जाता है कि 7 से 8 की संख्या में अपराधी बाइक पर सवार थे और पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

जिस वक्त नक्सलियों पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला किया उस वक्त इस पेट्रोलिंग गाड़ी में 6 पुलिसकर्मी सवार थे। फायरिंग होते ही जवानों ने भी मोर्चा संभालने की कोशिश की।  लेकिन नक्सलियों की तरफ से हो रही भीषण फायरिंग के बीच मोर्च संभालने से पहले ही वे उनकी गोलियों के शिकार हो गए। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए। यह घटना तिरूडीह थान इलाके में हुई। कुकडू सप्ताहीक हाट तिरूडीह थाना से 7 किलोमीटर की दूरी पर है ।

नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उनके हथियार भी लूट लिये। इन हथियारों में इंसास राइफल भी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरायकेला में नक्सली हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। दुख की इस घड़ी में समस्त झारखंडवासी और सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ है। राज्य में अंतिम सांसें गिन रहे नक्सलवादियों ने बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से राज्य सरकार और सुरक्षाकर्मियों का मनोबल न टूटेगा और न ही विचलित होगा। सरकार कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। नक्सल हमले में मारे गए जवानों के नाम, एएसआई गोवर्द्धन पासवान, एएसआई मनोधन हांसदा, युधिष्ठिर मालूआ, डिब्रु पूर्ति और धनेश्वर महतो है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत