1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीएचयू के कुलपति ने की निंदा

JNU में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीएचयू के कुलपति ने की निंदा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Feb 11, 2016 07:17 pm IST

वाराणसी: संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में जेएनयू की घटना की निंदा करते हुए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने आज राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल छात्रों

jnu- India TV Hindi
jnu

वाराणसी: संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में जेएनयू की घटना की निंदा करते हुए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने आज राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

त्रिपाठी ने कहा, जेएनयू परिसर में यह एक राष्ट्र विरोधी घटना है, जिसमें आतंक के आरोपी अफजल गुरू की न्यायिक फांसी के विरोध में राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए। हमारे देश में इस प्रकार की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में मंगलवार को अफजल गुरू और मकबूल बट की न्यायिक हत्या के विरोध में और कश्मीरी जनता के आत्मनिर्णय के लोकतांत्रिक अधिकार के लिए संघर्ष के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करने के पोस्टर चिपकाये जाने के बाद जोरदार हंगामा हुआ था।

कुलपति ने कहा कि बीएचयू परिसर में भी इस प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रयास किये गये थे, लेकिन उन्होंने छात्रों को गुमराह और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने वालों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत