नई दिल्ली: अर्थशास्त्र और कूटनीति का ज्ञान देने वाले धर्मशास्त्र के मर्मज्ञ कौटिल्य यानी आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर दुनिया को कुछ ऐसी गूढ़ बातें बताईं हैं जो आज के माहौल के हिसाब से भी पते की हैं। आचार्य का कहना था कि अगर आपको किसी भी पुरूष और स्त्री का मिजाज भांपना है तो आप कुछ सवालों के जरिए इन्हें जान सकते हैं। तो जानिए आचार्य ने व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी किन चार महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है।
त्याग भी भावना हो तो बेहतर-
अगर आपको किसी भी व्यक्ति को परखना हो तो सबसे पहले उसकी त्याग क्षमता को देखना चाहिए। अगर फलां व्यक्ति किसी दूसरे के दुख-सुख के लिए अपने निजी सुख का त्याग कर सकता है तो बेशक वो श्रेष्ठ पुरुष होता है। आचार्य का कहना था कि जो व्यक्ति दूसरों के सुख के लिए कुछ भी नहीं करता वो कभी भी भला इंसान नहीं हो सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें आचार्य ने क्या बताया