1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्भया केस पर सुनवाई के दौरान बेहोश हुईं जस्टिस आर भानुमति, सुनवाई टली

निर्भया केस पर सुनवाई के दौरान बेहोश हुईं जस्टिस आर भानुमति, सुनवाई टली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 03:38 pm IST

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि जस्टिस आर भानुमति को तेज बुखार था और उन्हें अभी भी तेज बुखार है। चैम्बर में डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच की जा रही है। 

जस्टिस आर भानुमति,- India TV Hindi
जस्टिस आर भानुमति Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस आर.भानुमति बेहोश हो गईं। वो मामले में केंद्र द्वारा दोषियों को अलग-अलग फांसी देने के निवेदन पर सुनवाई कर रही थीं। जैसे ही जस्टिस आर भानुमति की तबियत बिगड़ी, उन्हें तुरंत उनके चैंबर में ले जाया गया।पीठ ने मामले को स्थगित कर कहा कि आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि जस्टिस आर भानुमति को तेज बुखार था और उन्हें अभी भी तेज बुखार है। चैम्बर में डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच की जा रही है। जब वह मामले की सुनवाई कर रही थीं, तब वह दवा पर थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत