नई दिल्ली। राज्यसभा में असम के सदस्यों का कार्यकाल अब खत्म होने को है। भाजपा ने असम से राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। असम से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कामख्या प्रसाद तासा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, इसके अलावा बिहार और महाराष्ट्र में विधानपरिषद के उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार में राधा मोहन शर्मा तो वहीं महाराष्ट्र में पृथ्वी राज देशमुख एमएलसी पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
Related Stories
आपको बता दें कि इस बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में असम का चुनाव असम गण परिषद के साथ गठबंधन किया था। इस गठबंधन के लिए भाजपा ने अगप को असम में एक राज्यसभा सीट देने का फैसला किया था। इसलिए सूबे से राज्यसभा जाना वाला दूसरा सदस्य अगप का होगा।