1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल फिर खोलेगी कमलनाथ सरकार

सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल फिर खोलेगी कमलनाथ सरकार

 Reported By: IANS
 Published : May 21, 2019 02:22 pm IST,  Updated : May 21, 2019 02:22 pm IST

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार देवास जिले में लगभग 12 साल पहले हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रचारक सुनील जोशी की हत्या के मामले की फाइल फिर खोलने जा रही है।

सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल फिर खोलेगी कमलनाथ सरकार- India TV Hindi
सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल फिर खोलेगी कमलनाथ सरकार

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार देवास जिले में लगभग 12 साल पहले हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रचारक सुनील जोशी की हत्या के मामले की फाइल फिर खोलने जा रही है। इस मामले में भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर सहित आठ लोग आरोपी थे, जिन्हें वर्ष 2017 में बरी किया जा चुका है।

Related Stories

राज्य के विधि-विधाई मंत्री पी.सी. शर्मा ने सोमवार को शाजापुर के नालखेड़ा में बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान इस बात के संकेत दिए कि राज्य सरकार सुनील जोषी हत्याकांड की फाइल को फिर खोलने जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मौके पर शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं प्रज्ञा ठाकुर को साध्वी नहीं कहूंगा, क्योंकि उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही कहा है। इन बयानों से लगता है कि वे उस (सुनील जोषी) हत्याकांड में शामिल हो सकती हैं।"

सुनील जोशी की 29 दिसंबर 2007 को देवास में हत्या हुई थी। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर सहित आरोपी बनाए गए आठ लोगों को फरवरी 2017 को एनआईए कोर्ट ने बरी कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत