1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में होंगे शामिल, देशद्रोह मामले में राहुल गांधी से मिला था समर्थन

कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में होंगे शामिल, देशद्रोह मामले में राहुल गांधी से मिला था समर्थन

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Sep 27, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 03:40 pm IST

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में देश विरोधी नारों के मामले के बाद सुर्खियों में आए CPI नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में होंगे शामिल - India TV Hindi
कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में होंगे शामिल  Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में देश विरोधी नारों के मामले के बाद सुर्खियों में आए CPI नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर लंबे समय से पार्टी में बात हो रही थी और अब मंगलवार (28 सितंबर) को कन्हैया कांग्रेस की सदस्यसता ग्रहण करने जा रहे हैं। 2016 में JNU में देश विरोधी नारे लगे थे और कन्हैया कुमार पर उन नारों में शामिल होने का आरोप लगा था, कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज किया गया था और उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्हैंया खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए केंद्र सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने JNU जाकर छात्रों को अपना समर्थन दिया था। 

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी 28 सितंबर को कांग्रेस में होंगे शामिल 

वहीं गुजरात के निर्दलीय विधायक एवं प्रभावशाली दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ 28 सितंबर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह घटनाक्रम हुआ है। मेवानी, 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से बनासकांठा जिले के वडगाम सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘28 सितंबर को, मैं कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस में शामिल होऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में शरीक होंगे, जहां वह (मेवानी) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत