1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: कन्हैया के भाषण का विरोध कर रहे शख्स की पिटाई

VIDEO: कन्हैया के भाषण का विरोध कर रहे शख्स की पिटाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2016 02:42 pm IST,  Updated : May 01, 2016 05:27 pm IST

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज पटना शहर में विरोध का सामना करना पड़ा। कन्हैया के कार्यक्रम दौरान एबीवीपी के छात्रों ने विरोध में काले झंडे दिखाए। इसके बाद AISF के छात्रों ने काला झंडा दिखाने वाले एक युवक को पीट दिया।

kanhaiya- India TV Hindi
kanhaiya

नई दिल्ली: जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज पटना शहर में विरोध का सामना करना पड़ा। कन्हैया के कार्यक्रम दौरान एबीवीपी के छात्रों ने विरोध में काले झंडे दिखाए। इसके बाद AISF के छात्रों ने काला झंडा दिखाने वाले एक युवक को पीट दिया।

यह कार्यक्रम पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में चल रहा था। कन्हैया ने अपने भाषण के दौरान जैसे ही पीएम मोदी और 15 लाख देने के वादे के बारे में बोलना शुरू किया वैसे ही एक व्यक्ति ने उसका विरोध शुरू कर दिया और काले झंडे दिखाए। इस पर AISF समर्थकों ने उस शख्स को पीट दिया। युवक को गांधी मैदान पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

कन्हैया ने इस हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको काला झंडा दिखाया जाए या जूते फेंके जाए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जिस वक्त हंगामा चल रहा था उस वक्त कन्हैया कुमार मंच पर मौजूद थे। कन्हैया कुमार ने मंच से लोगों को शांति बनाए रखने की अपील भी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत