1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुरः छह-छह साल के बच्चों ने किया 4 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

कानपुरः छह-छह साल के बच्चों ने किया 4 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2018 02:56 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 02:56 pm IST

बच्ची के पिता ने दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी बच्ची बदहवास हालत में खेत में मिली थी। जब होश में आई और आपबीती बयां की तो लोग दंग रह गए। बच्ची ने कहा कि उसके साथ गंदी हरकत की गई।

कानपुरः छह-छह साल के बच्चों ने किया 4 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार- India TV Hindi
कानपुरः छह-छह साल के बच्चों ने किया 4 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ चार नाबालिगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि घटना शनिवार की है। प्राथमिकी आज बच्ची के पिता की ओर से दर्ज करायी गयी। मौर्य ने बताया कि एक आरोपी 12 वर्ष का है जबकि अन्य तीन की उम्र छह-छह साल है। सभी को बाल न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

बच्ची ने घटना के बारे में जब परिवार वालों को बताया तो पडोसियों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराने की सलाह दी थी लेकिन पिता ने हिम्मत दिखायी और पुलिस को सूचना दी। मौर्य ने बताया कि प्रकरण में आगे जांच की जा रही है।

बच्ची के पिता ने दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी बच्ची बदहवास हालत में खेत में मिली थी। जब होश में आई और आपबीती बयां की तो लोग दंग रह गए। बच्ची ने कहा कि उसके साथ गंदी हरकत की गई। बताया गया कि बच्ची बदहवास हालत में खेत में पाई गई और जब होश में आई और आपबीती बयां की तो लोग दंग रह गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को कबूल लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भी कहा जा रहा है कि इन बच्चों ने रेप से पहले पॉर्न फिल्में देखीं और मासूम बच्ची के साथ वही चीजें दोहराने की कोशिश कीं।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चे मोबाइल में पॉर्न विडियो देखते थे। उसी से उन्हें सेक्स के बारे में जानकारी हुई। मोबाइल पर देखने के बाद उन्होंने वैसी ही हरकत बच्ची के साथ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत