1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करनाल: लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए टोका तो तैश में आकर युवक ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

करनाल: लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए टोका तो तैश में आकर युवक ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2021 07:27 am IST,  Updated : Oct 11, 2021 07:27 am IST

करनाल के निलोखड़ी में शुक्रवार को एक शादी थी और जब यह घटना हुई तो कुछ मेहमान एक घर के बाहर खड़े थे। आरोपी ने अपनी कार इन लोगों पर चढ़ा दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

करनाल: लापरवाही से...- India TV Hindi
करनाल: लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए टोका तो तैश में आकर युवक ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल में रविवार को लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में बार-बार बोले जाने से आक्रोशित 20 वर्षीय युवक ने पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि करनाल के निलोखड़ी में शुक्रवार को एक शादी थी और जब यह घटना हुई तो कुछ मेहमान एक घर के बाहर खड़े थे। आरोपी ने अपनी कार इन लोगों पर चढ़ा दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

बुटाना के एसएचओ कंवर सिंह ने फोन पर बताया कि यह युवक अकसर लापरवाही से गाड़ी चलाता था और इलाके के निवासियों ने कई बार उसे सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा था। उन्होंने बताया, ‘‘वह इस बात से गुस्सा हो गया।''

आरोपी अमन की आयु 20 वर्ष के आसपास है। शिकायत के अनुसार उसने लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी जो घर के बाहर खड़े थे। घटना में 40 वर्ष की आयु के आसपास की एक महिला और 50 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को चोटें आई हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है और हम उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत