1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या बीएस येदियुरप्पा बने रहेंगे कर्नाटक के 'सरदार'? जानिए क्या कहते हैं #ExitPolls

क्या बीएस येदियुरप्पा बने रहेंगे कर्नाटक के 'सरदार'? जानिए क्या कहते हैं #ExitPolls

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 08:48 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 09:01 pm IST

आज हुए उपचुनाव में 15 सीटों पर मतदान हुआ। कर्नाटक मे सरकार बचाए रखने के लिए भाजपा को हर हाल में 6 सीटों पर विजय मिलनी जरूरी है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER (FILE)

बेंगलुरु। कर्नाटक मे गुरुवार को 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। भाजपा एक तरफ जहां इन सीटों पर विजयी पताका फहराने का दावा कर रहा है, तो वहीं विपक्षी दलों को उम्मीद है कि सूबे में उनकी वापसी होगी। हालांकि अगर एग्जिट पोल के अनुमान पर विश्वास किया जाए तो सूबे में येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बने रहने के ज्यादा चांस हैं।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

बीटीवी एग्जिट पोल

भाजपा-9 कांग्रेस-3 जेडीएस-3 निर्दलीय-1

पावर टीवी एग्जिट पोल

भाजपा- 8 से 12 कांग्रेस- 3 से 6 जेडीएस - 0 से 2 निर्दलीय- 0 से 1

पब्लिक टीवी एग्जिट पोल

भाजपा- 8 से 10 कांग्रेस- 3 से 5 जेडीएस- 1 से 2 निर्दलीय- 0 से 1

भाजपा के लिए इतनी सीटें जीतना है बेहद जरूरी

आज हुए उपचुनाव में 15 सीटों पर मतदान हुआ। कर्नाटक मे सरकार बचाए रखने के लिए भाजपा को हर हाल में 6 सीटों पर विजय मिलनी जरूरी है। आपको बता दें कि अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, के.आर. पेटे, हुनसूर विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत