1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: Coronavirus के 26 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 500 हुई

कर्नाटक: Coronavirus के 26 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 500 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 08:28 pm IST

कर्नाटक में शनिवार को एक पत्रकार समेत 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेंगलुरु: कर्नाटक में शनिवार को एक पत्रकार समेत 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा, ‘‘राज्य में 25 अप्रैल शाम पांच बजे तक कोविड -19 संक्रमण के कुल 500 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 18 रोगियों की मौत हो गई है और 158 को छुट्टी दी जा चुकी है।'' 

फिलहाल 324 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनमें से 317 रोगियों को (एक गर्भवती महिला समेत) चिन्हित अस्पतालों में पृथक रखा गया है और सात रोगी आईसीयू में हैं। इससे पहले कोविड-19 के खिलाफ संचालित राज्य के वॉर रूम के प्रभारी तथा सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री के.सुधाकर ने एक ट्वीट में पुष्टि की है कि बेंगलुरु का एक पत्रकार भी संक्रमित पाया गया है।

आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,942 हो गई है, जिसमें से 18953 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 24,942  संक्रमित लोगों में से 5,209 लोग ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि, देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 779 लोगों की मौत हो चुकी है। (इनपुट-भाषा)

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत