1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में Coronavirus के 12 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 371 पहुंची

कर्नाटक में Coronavirus के 12 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 371 पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 03:14 pm IST

कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस के 12 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 371 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई।

Coronavirus Cases in Karnataka- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Karnataka

बेंगलुरु: कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस के 12 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 371 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई और 92 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, ‘‘17 अप्रैल को शाम पांच बजे से 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए।’’ इसमें बताया कि नए मामलों में से तीन मैसुरु से, दो-दो कलबुर्गी और बागलकोट से तथा एक-एक मामला विजयपुरा, हुब्बाली-धारवाड, बेलागवी में हीरेबागेवाड़ी, गडग और मांड्या जिले में मालावल्ली से सामने आए।

विभाग ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वेच्छा से सेवा देने वाले डॉक्टरों से सरकार से संपर्क करने की अपील की है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत