1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए फिर शुरू होगा टीकाकरण

कर्नाटक में शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए फिर शुरू होगा टीकाकरण

 Reported By: Bhasha
 Published : May 21, 2021 10:51 am IST,  Updated : May 21, 2021 10:51 am IST

कर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम फिर से शुरू करेगी।

कर्नाटक में शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए फिर शुरू होगा टीकाकरण - India TV Hindi
कर्नाटक में शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए फिर शुरू होगा टीकाकरण  Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम फिर से शुरू करेगी। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को जारी किए गए एक आदेश में कहा कि इस समूह के अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने टीकों की कमी के कारण आठ दिन पहले इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण बंद करने का फैसला किया था। 

आदेश में कहा गया, ‘‘18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए 22 मई से एक बार फिर टीकाकरण शुरू किया जाएगा और राज्य द्वारा खरीदे गए टीकों का इस्तेमाल पात्र लोगों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा।’’ इसमें कहा गया कि राज्य अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों की पहचान करेगा और पहले उन्हें टीके लगाए जाएंगे। आदेशानुसार, उपायुक्त और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त, बेंगलुरु में इस आयुवर्ग के टीकाकरण के प्रभारी होंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने बताया कि राज्य को अभी तक 1,22,20,510 टीके मिले हैं और 1,13,61,234 लोगों को टीके लग चुके हैं। कर्नाटक ने कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ के दो करोड़ और ‘कोवैक्सीन’ के एक करोड़ टीकों का ऑर्डर दिया है। दक्षिणी राज्य का लक्ष्य इस साल के अंत तक सभी पात्र लोगों को टीके लगाना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत