1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के डॉक्टर ने इंजेक्शन के ज्यादा डोज देकर की पत्नी की हत्या

कर्नाटक के डॉक्टर ने इंजेक्शन के ज्यादा डोज देकर की पत्नी की हत्या

 Reported By: IANS
 Published : Oct 24, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 02:30 pm IST

डॉक्टर काले जादू में भी विश्वास करता था और काले जादूगरों ने उन्हें खजाना पाने के लिए मानव बलि देने की सलाह दी थी। आरोपी ने अपनी पत्नी को मानव बलि के रूप में देने का फैसला किया और ओवरडोज के इंजेक्शन से उसकी हत्या कर दी।

कर्नाटक के डॉक्टर ने...- India TV Hindi
कर्नाटक के डॉक्टर ने इंजेक्शन के ज्यादा डोज देकर की पत्नी की हत्या Image Source : IANS

दावणगेरे: कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक महिला की मौत के नौ महीने बाद, उसके डॉक्टर पति को काले जादू के प्रभाव में इंजेक्शन देकर पत्नी को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस की जानकारी दी। न्यामती तालुक के रामेश्वरा गांव के रहने वाले डॉक्टर चन्नकेशप्पा (45) की पत्नी शिल्पा लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को डेक्सामेथासोन इंजेक्शन का ओवरडोज दे दिया था। जिसके बाद शिल्पा बहुत बीमार हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। घटना 11 फरवरी की है।

शिल्पा के माता-पिता ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, शुरुआती चरणों में आरोपी निर्दोष प्रतीत हुए, प्रारंभिक जांच से पता चला कि चन्नकेशप्पा एक अमीर जमींदार और एक शराबी था। वह कैसीनो और जुआ भी खेलता था।

पुलिस के मुताबिक, वह काले जादू में भी विश्वास करता था। काले जादूगरों ने उन्हें खजाना पाने के लिए मानव बलि देने की सलाह दी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी को मानव बलि के रूप में देने का फैसला किया और ओवरडोज के इंजेक्शन से उसकी हत्या कर दी।

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट ने पुष्टि की कि इंजेक्शन की अधिक मात्रा देने कारण उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई, बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत