1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे, 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान

कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे, 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2018 09:30 am IST,  Updated : Aug 18, 2018 09:33 am IST

बारिश से प्रभावित कर्नाटक के कोडगू जिले में बचाव अभियान के लिए सेना जुट गई है। यहां बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे हुए हैं।

कर्नाटक में बाढ़- India TV Hindi
कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे, 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान Image Source : एएनआई

नई दिल्ली: बारिश से प्रभावित कर्नाटक के कोडगू जिले में बचाव अभियान के लिए सेना जुट गई है। यहां बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे हुए हैं। कई तटीय जिले और मलनाड क्षेत्र के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलूर, कोडगू, हासन के कुछ इलाके और उत्तर कन्नड़ जैसे क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की चपेट में हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'राष्ट्रीय आपदा बल, दमकल विभाग, त्वरित प्रतिक्रिया बल एवं अन्य के साथ सेना भी अब बचाव अभियान में जुट गयी है।' इसके अनुसार मुख्य सचिव विजय भास्कर ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित तटीय जिलों एवं मलनाड क्षेत्रों में बचाव अभियानों के बारे में अवगत कराया।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री लगातार उन जिला प्रभारियों के संपर्क में हैं जो संबंधित जिलों में बचाव अभियानों की निगरानी कर रहे हैं। प्रभारी सचिव बचाव अभियानों का प्रबंधन कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत