1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के मंत्री शिवाली का निधन, CM कुमारस्वामी ने जताया दुख

कर्नाटक के मंत्री शिवाली का निधन, CM कुमारस्वामी ने जताया दुख

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 06:01 pm IST

कर्नाटक के नगर प्रशासन मंत्री और कांग्रेस नेता सी.एस. शिवाली का यहां एक अस्पताल में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे।

karnataka minister cs shivalli- India TV Hindi
karnataka minister cs shivalli

बेंगलुरु: कर्नाटक के नगर प्रशासन मंत्री और कांग्रेस नेता सी.एस. शिवाली का यहां एक अस्पताल में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, "उन्हें शुक्रवार को अस्पताल लाया गया और दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।"

शिवाली धारवाड़ जिले के कुनडगोल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने शिवाली के निधन पर दुख प्रकट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत