1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी से बोले करूणानिधि, अनुसूचित जाति में शामिल हों दलित ईसाई और मछुआरे

PM मोदी से बोले करूणानिधि, अनुसूचित जाति में शामिल हों दलित ईसाई और मछुआरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2016 05:59 pm IST,  Updated : May 29, 2016 05:59 pm IST

द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि ने दलित ईसाइयों और मछुआरा समुदाय को अनुसूचित जतियों की सूची में शामिल करने का रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया।

M Karunanidhi
- India TV Hindi
M Karunanidhi

चेन्नई: द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि ने दलित ईसाइयों और मछुआरा समुदाय को अनुसूचित जतियों की सूची में शामिल करने का रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया। करूणानिधि ने तमिलनाडु के नरिक्कुरावर समुदाय को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के हालिया फैसले पर मोदी को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि द्रमुक की यह लंबे अरसे से मांग थी।

उन्होंने कहा, जब अनुसचित जाति-जनजाति के लोग ईसाई बनते हैं तो अब तक प्राप्त तमाम विशेषाधिकार और छूट से वंचित हो जाते हैं। करूणानिधि ने कहा, द्रमुक मांग करता रहा है कि ईसाइयत कबूल करने के बाद भी अनुसचित जाति-जनजाति के लोगों को अनुसचित जाति-जनजाति के रूप में माना जाना चाहिए और उनके तमाम विशेषाधिकार और छूट बहाल रहनी चाहिए। द्रमुक नेता ने कहा कि सिख ईसाइयों और बौद्ध ईसाइयों के मामले में यह बरकरार रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत