1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश रूकने के बाद झेलम नदी का जलस्तर घटा, मोदी ने महबूबा से की बात

बारिश रूकने के बाद झेलम नदी का जलस्तर घटा, मोदी ने महबूबा से की बात

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2017 10:57 am IST,  Updated : Apr 07, 2017 10:57 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से आज बात की और घाटी में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Modi-Mufti- India TV Hindi
Modi-Mufti

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कल रात से बारिश बंद होने के बाद आज झेलम और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि नदियों का जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा कम हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के संगम में झेलम का जलस्तर रात करीब तीन बजे से कम होना शुरू हो गया। हालांकि श्रीनगर के राम मुंशी बाग के जलस्तर में अभी भी मामूली बढ़ोतरी जारी है, लेकिन कुछेक घंटों में इसके कम होने के आसार है।

ये भी पढ़ें

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

मेरी एक फिल्म अटल जी ने 25 बार देखी थी: हेमा मालिनी
पकड़ी गई केजरीवाल सरकार की चोरी, 12वीं पास को दी डेढ़ लाख की सैलरी

जंगल में मिली मोगलीगर्ल; आवाज, व्यवहार हूबहू जानवरों जैसा

अधिकारियों ने बताया कि रात करीब दो बजे संगम का जलस्तर सर्वाधिक 22.10 फुट पर था, लेकिन सुबह सात बजे तक यह घटकर 21.70 फुट पर आ गया। वैशव, रामबायरा और लिद्दर जैसी सहायक जलधाराओं में पिछले छह घंटे के दौरान उल्लेखनीय कमी आई है। उल्लेखनीय है कि श्रीनगर के राम मुंशी बाग में झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया था। जिसके बाद अधिकारियों ने आपातकाल नियंत्रण कक्ष स्थापित किये थे। अभी तक पुंछ जिले में बाढ़ में फंसे 17 लोगों को बचाया गया है, जबकि राजौरी में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है।

मोदी ने बाढ़ की स्थिति को लेकर महबूबा मुफ्ती से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से आज बात की और घाटी में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मोदी ने ट्वीट किया, राज्य में बाढ़ के हालात को लेकर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की। हालात से निपटने के लिए केंद्र के हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कश्मीर में वर्ष 2014 में भी अभूतपूर्व बाढ़ आई थी और उस समय श्रीनगर समेत आवासीय क्षेत्रों में कई फुट तक पानी भर गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत