1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 आतंकवादी मारे गए

कश्मीर: मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 आतंकवादी मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Dec 04, 2015 05:06 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:06 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में एक मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए और इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने श्रीनगर

कश्मीर: मुठभेड़ में...- India TV Hindi
कश्मीर: मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में एक मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए और इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया, "कुपवाड़ा जिले के रजवार वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए और इस दौरान एक सैनिक शहीद हो गया।"

छिपे आतंकवादी चुनौती देने पर गोली चलाने लगे

अधिकारी ने बताया, "रजवार वन क्षेत्र के अंदर छिपे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया।" पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब छिपे आतंवादियों को चुनौती दी गई, तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, और मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।"

गुरुवार को तीन आतंकवादी भारत में घुसने की कोशिश में मारे गए थे

गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू के पुंछ जिले में उस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए थे, जब सतर्क जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की आतंकवादियों की एक कोशिश नाकाम कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत