1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सत्यपाल मलिक ने ली गोवा के राज्यपाल पद की शपथ, कश्मीर को लेकर बताई ये बात

सत्यपाल मलिक ने ली गोवा के राज्यपाल पद की शपथ, कश्मीर को लेकर बताई ये बात

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 07:07 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यापल मलिक ने रविवार को गोवा के राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें राजभवन में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप नन्द्राजोग ने शपथ दिलाई। 

Satyapal Malik- India TV Hindi
सत्यपाल मलिक की फाइल फोटो Image Source : PTI (FILE)

पणजी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यापल मलिक ने रविवार को गोवा के राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें राजभवन में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप नन्द्राजोग ने शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के बाद सत्यपाल मलिक ने मीडिया से बात की।

इस दौरान उन्होंने कहा ‘‘मैं कश्मीर से यहां आया हूं जिसे समस्याग्रस्त राज्य के तौर पर जाना जाता है । मैं वहां चीजों से सफलतापूर्वक निपटा। जम्मू कश्मीर अब शांतिपूर्ण और अच्छा स्थान है जो प्रगति के पथ पर चल पड़ा है। नेतृत्व वहां अविवादित है। वे अपना काम बेहतर तरीके से कर रहे हैं । इसलिए मुझे लगता है कि मैं यहां बहुत शांतिपूर्ण तरीके से समय बिताऊंगा ।’’

सत्यपाल मलिक ने लिया मृदुला सिन्हा का स्थान

सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir)  के राज्यपाल के तौर पर अपनी सेवायें दे चुके हैं, जिसे अब दो केंद्रशाषित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख - में बांट दिया गया है। मलिक (73) ने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया है जो अगस्त 2014 से इस पद पर थीं। शपथग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति वहां मौजूद थे ।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां लोग अच्छे हैं। मुख्यमंत्री बातें कम करते हैं, लेकिन गोवा का नाम पूरी दुनिया में है।’’ उल्लेखनीय है कि जी सी मुर्मु एवं राधाकृष्ण माथुर ने गुरूवार को क्रमश: जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के पहले उप राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत