1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल को बाढ़ राहत के तहत केंद्र से 3 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे, आंध्रप्रदेश और नागालैंड को भी मिलेगी सहायता राशि

केरल को बाढ़ राहत के तहत केंद्र से 3 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे, आंध्रप्रदेश और नागालैंड को भी मिलेगी सहायता राशि

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 06:27 pm IST

केरल को बाढ़ राहत के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से अतिरिक्त सहायता के तौर पर 3,048 करोड़ रूपये दिये जायेंगे। केरल में इस साल अगस्त में भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई थी।

Kerala Flood- India TV Hindi
Kerala Flood

नयी दिल्ली: केरल को बाढ़ राहत के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से अतिरिक्त सहायता के तौर पर 3,048 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। केरल में इस साल अगस्त में भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई थी। इसके अलावा चकवात प्रभावित आंध्रप्रदेश को 539 करोड़ रुपए एवं बाढ़ पीडि़त पूर्वोत्तर के नागालैंड को 131 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि गुरूवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने इस अतिरिक्त सहायता राशि को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि केरल को 3048.39 करोड़ रुपए, आंध्रप्रदेश को 539.52 करोड़ रुपए और नागालैंड को 131.16 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।

केरल सरकार ने हालांकि बतौर मुआवजा 4,700 करोड़ रुपयों की मांग की थी। इस राज्य में आई बाढ़ को सदी की सबसे भीषण बाढ़ बताया गया है। इससे राज्य के 14 जिले प्रभावित हुये और 488 लोगों की मौत हो गई थी। आंधप्रदेश तितली चक्रवात, भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुआ था। इस समिति की बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा के अलावा गृह, कृषि और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत