1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजी बोपैया हो सकते हैं कर्नाटक विधानसभा के नए स्पीकर: सूत्र

केजी बोपैया हो सकते हैं कर्नाटक विधानसभा के नए स्पीकर: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2019 09:28 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 11:21 pm IST

रमेश कुमार के इस्तीफे से शुरू हुई नए स्पीकर की रेस में बीजेपी विधायक केजी बोपैया का नाम उभरकर सामने आ रहा है।

Karnataka Assembly- India TV Hindi
Karnataka Assembly Image Source : PTI

नई दिल्ली: सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में बीएस येदियुरप्पा सरकार ने बहुमत हासिल किया। वहीं, इसी के साथ स्पीकर रमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रमेश कुमार के इस्तीफे से शुरू हुई नए स्पीकर की रेस में बीजेपी विधायक केजी बोपैया का नाम उभरकर सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें विधानसभा का नया स्पीकर बनाया जा सकता है। हालाकिं, इसके बारे में BJP की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

बता दें कि केजी बोपैया का 17 अक्टूबर 1955 को कलूर में जन्म हुआ था। उन्होंने बीएससी के बाद लॉ की पढ़ाई की, जिसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके बाद बोपैया साल 1980 में वकालत करने मदिकेरी आ गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ये बात गौर करने वाली है कि वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे। इसके अलावा कॉलेज के दिनों में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े थे। उन्हें आपातकाल के दौरान बेंगलुरु में गिरफ्तार भी किया गया था।

2004 में केजी बोपैया को मदिकेरी निर्वाचन क्षेत्र से BJP उम्मीदवार के तौर पर पहली बार विधायक चुना गया। इसके बाद 2008 में विराजेपेट निर्वाचन क्षेत्र से वह दोबारा भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए। फिर, 30 दिसंबर 2009 को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष जगदीश शेट्टार के इस्तीफे के बाद उन्हें कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत